ब्रेन सर्जन ने कोमा के दौरान स्वर्ग घूमने का किया दावा, शेयर किए अपने 'खूबसूरत' अनुभव
अमेरिका के ब्रेन सर्जन डॉक्टर एबेन एलेक्ज़ेंडर ने कोमा के दौरान स्वर्ग घूमने का दावा किया है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि चारों ओर बादल थे, पानी का झरना गिर रहा था, ज़मीन पर काफी हरियाली थी और गीत बजते हुए सुनाई दे रहे थे। बकौल एबेन, उनकी मर चुकी बहन ने वहां उन्हें रास्ते दिखाए।