बार-बार क्यों जीतती है BJP? Axis My India ने बताया सीक्रेट, 'हिंदू-मुस्लिम' थ्योरी को बताया गलत
Axis My India के चेयरमैन प्रदीप गुप्ता ने बताया है कि बीजेपी की जीत-हार हिंदू-मुस्लिम राजनीति से तय नहीं होती है। उन्होंने बताया कि इसके पीछे सबसे बड़ी वजहें गुड गवर्नेंस, योजनाओं की डिलीवरी और संगठन की ताकत हैं। बकौल प्रदीप, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला, मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर जैसी योजनाओं का काफी असर हुआ है।