बार-बार जान देने की बात करने लगी बेटी, झारखंड में मां के पूछने के बाद बताई दरिंदगी की कहानी
रांची (झारखंड) में एक 15-वर्षीय लड़की बार-बार अपनी जान देने की बात करने लगी और मां के बहुत पूछने पर उसने अपने साथ हुई दरिंदगी की कहानी सुनाई जिसके बाद रविवार को 2 युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। घटना के दिन पीड़िता की मां और भाई काम के सिलसिले में बाहर गए थे और वह घर पर अकेली थी।