बार-बार नौकरी बदलने वाले कर्मचारी मेरे लिए 'रेड फ्लैग' हैं: रेज़िंग केंस के CEO
रेज़िंग केंस चिकन फिंगर्स चेन के अरबपति सीईओ टॉड ग्रेव्स ने कहा है कि बार-बार नौकरी बदलने वाले कर्मचारी उनके लिए सबसे बड़े 'रेड फ्लैग' हैं। ग्रेव्स ने कहा, "हायरिंग के दौरान सीवी देखकर ऐसे लोगों का पता चलता है और इंटरव्यू के दौरान वे बातें बनाते हैं। उन्हें टीमवर्क के बजाय अपने डेज़िगनेशन व काम से मतलब होता है।"