बार-बार प्यास लगना हो सकता है डायबिटीज़ का लक्षण, डॉक्टर ने बताई इसकी वजह
मारेंगो एशिया अस्पताल, गुरुग्राम के क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. पारस अग्रवाल ने बताया है कि बार-बार प्यास लगना डायबिटीज़ का लक्षण हो सकता है। उन्होंने कहा, "डायबिटीज़ में अतिरिक्त ग्लूकोज़ को निकालने में किडनी को ज़्यादा काम करना पड़ता है जिससे बार-बार पेशाब लगती है...इससे डिहाइड्रेशन होता है।" मुंह सूखना, थकावट और अचानक वज़न कम होना भी डायबिटीज़ के लक्षण हैं।