बार बार मायके जाती थी पत्नी, यूपी के शख्स ने सास को ही मार डाला; भूसे के ढेर में जलाया शव
पीलीभीत (यूपी) में एक व्यक्ति ने अपनी सास की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके शव को भूसे के ढेर में जला दिया। भूसे में हड्डियां और चूड़ियां मिलने के बाद महिला के बेटे ने अपने जीजा पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उसने बताया कि उसकी बहन अक्सर मायके आती थी जिससे जीजा नाराज़ रहता था।