कई लोगों को अक्सर सर्दी जुकाम होने की समस्या रहती है जिसे एलर्जिक राइनाइटिस भी कहा जाता है। डॉक्टर आसिमा चोपड़ा ने बताया कि फूलों के पराग कण से, धूल-मिट्टी से, पालतू जानवरों के संपर्क से या किसी खाद्य पदार्थ से ऐसी एलर्जी हो सकती है। इससे नाक बंद होने लगती है और बार-बार छींकें आने लगती हैं।