बारामूला में मानव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 4 नाबालिग लड़कियों को बचाया गया
बारामूला (जम्मू-कश्मीर) में एक मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 4 नाबालिग लड़कियों को बचाया है। बकौल पुलिस, आरोपी शकील अहमद भट जम्मू-कश्मीर के बाहर से नाबालिग लड़कियों की तस्करी और उत्पीड़न में शामिल था। वहीं, भट ने अहमद तांत्रे नामक शख्स को एक लड़की बेची थी। भट और तांत्रे को गिरफ्तार कर लिया गया है।