बोरियों में भरकर लाए आवारा कुत्ते और अधिकारी की टेबल पर छोड़ दिए, नासिक में हुआ अनोखा प्रदर्शन
नासिक (महाराष्ट्र) में आवारा कुत्तों के हमले की घटनाओं की शिकायतों पर कार्रवाई न होने पर स्थानीय लोगों-नेताओं ने अनोखा विरोध-प्रदर्शन किया। लोग बोरियों में कुत्तों को भरकर लाए और नगर पंचायत ऑफिस में मुख्याधिकारी के टेबल पर छोड़ दिया जिसका वीडियो सामने आया है। बोरी से निकलते ही कुत्ते इधर-उधर भागने लगे और अधिकारी हैरान रह गए।