ब्रायन के कॉन्सर्ट में शख्स ने पैंट में किया पेशाब, टॉयलेट की कमी पर की ज़ोमैटो की आलोचना
मुंबई में 13 दिसंबर को कनाडाई सिंगर ब्रायन एडम्स कॉन्सर्ट में डायबिटीज़ पीड़ित एक शख्स ने अपने पैंट में पेशाब कर दिया। शेल्डन अरेंजो नामक शख्स ने अपने लिंक्डइन पोस्ट में ज़ोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल और ईवीए ग्लोबल इवेंट्स को टैग कर लिखा, "1000 लोगों के लिए केवल 3 शौचालय उपलब्ध कराने के लिए आपको शर्म आनी चाहिए।"