बोरोलिन को दिल्ली HC ने घोषित किया जाना-माना ट्रेडमार्क, इसकी नकल पर लगाई रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ऐंटी-सेप्टिक क्रीम बोरोलिन को एक जाना-माना ट्रेडमार्क घोषित कर दिया है। अदालत ने सेंटो प्रोडक्ट्स नामक कंपनी को 'बोरोब्यूटी' नाम से समान उत्पाद बनाने/बेचने या विज्ञापन करने से स्थाई रूप से रोक दिया है। एचसी ने कहा, "बोरोलिन सबसे पुराने ट्रेडमार्क में से एक है जो भारत की आज़ादी से पहले से निरंतर उपयोग में रहा है।"

Load More