बारिश और ओलावृष्टि के लिए तैयार रहें लोग, कई राज्यों के लिए जारी हुई चेतावनी

आईएमडी ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शनिवार को बारिश होने की चेतावनी जारी की है। इनमें उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। वहीं, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ओलावृष्टि के साथ आंधी-तूफान का अनुमान जताया गया है।

Load More