बारिश के कारण गुजरात के कई इलाकों में आई बाढ़, 3 लोगों की मौत व 7 लापता

बारिश के कारण वडोदरा (गुजरात) के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है। अजवा और प्रतापपुरा जलाशय से पानी विश्वमित्र नदी में छोड़े जाने के बाद बाढ़ की स्थिति बनी है। गांधीनगर ज़िले के संत सरोवर बांध के 5 गेट खोले गए हैं। राज्य में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि मोरबी ज़िले में 7 लोग लापता हैं।

Load More