बारिश के चलते कानपुर टेस्ट के पहले दिन सिर्फ 35 ओवर का हुआ खेल, बांग्लादेश का स्कोर 107/3
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत-बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को सिर्फ 35 ओवर का खेल हुआ और बांग्लादेश का स्कोर 107/3 रहा। इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। भारत की ओर से आकाश दीप ने 2 विकेट जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 1 विकेट लिया।