बारिश के चलते गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम की एडवाइज़री हुई जारी
गुरुग्राम प्रशासन ने भारी बारिश के बीच सभी कॉर्पोरेट दफ्तरों और निजी संस्थानों के लिए वर्क फ्रॉम होम की एडवाइज़री जारी की है। प्रशासन ने गुरुवार व शुक्रवार के लिए यह एडवाइज़री जारी की है। प्रशासन ने कहा कि 'ऑरेंज अलर्ट' को देखते हुए ज़िले में कई जगहों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की संभावना है।