बारिश के चलते मथुरा में भरभराकर गिरा 2 मंज़िला जर्जर मकान, 2 बच्चों की हुई मौत व 6 घायल
बारिश के चलते मथुरा (यूपी) में 2 मंज़िला जर्जर मकान भरभराकर गिरने से उसके मलबे में दबकर 2 बच्चों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दिन पहले भी इस घर की एक दीवार गिरी थी जिसे परिवार ने मरम्मत करवाकर ठीक करवाया था। हालांकि, घर का बाकी हिस्सा काफी जर्जर था।