बारिश के बीच गुजरात में कॉलेज कैंपस में दिखा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
गुजरात में भारी बारिश के बीच वडोदरा के महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा के कैंपस में एक मगरमच्छ दिखा जिसका वीडियो सामने आया है। वन विभाग ने मगरमच्छ को रेस्क्यू किया है। वहीं, वडोदरा के एक मकान की छत पर और एक घर के बाहर भी मगरमच्छ दिखे थे। राज्य में बारिश से अबतक 36 लोगों की मौत हुई है।