बारिश के बाद दिल्ली के इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर भरा पानी, डायवर्ट की गईं कई फ्लाइट्स; वीडियो वायरल
दिल्ली में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर जलभराव हो गया जिसका वीडियो सामने आया है। बारिश और खराब मौसम के चलते 9 फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा जबकि 400+ उड़ानें देरी से संचालित हुईं। डायवर्ट की गईं फ्लाइट्स में 4 को जयपुर, 4 को लखनऊ और 1 को अहमदाबाद भेजा गया।