बारिश के मौसम में गोलगप्पे खाने चाहिए या नहीं? जानें क्या है एक्सपर्ट की राय
डाइटीशियन पूनम दुनेजा ने बताया है कि बारिश के मौसम में स्ट्रीट फूड खाने से बचना चाहिए क्योंकि नमी के कारण बैक्टीरिया और वायरस तेज़ी से फैलते हैं। उन्होंने कहा, "गोलगप्पे में तेल-मसाले होते हैं। इसके पानी में किसी भी तरह का कंटामिनेशन हो तो पेट का इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए जहां साफ-सफाई की कमी हो...वहां गोलगप्पे न खाएं।"