बारिश में कार के डूबने की स्थिति में किस तरह का इंश्योरेंस आता है काम?
कार और अन्य वाहनों के लिए कॉमप्रिहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी सबसे बढ़िया होती है जिसमें आग/बाढ़/चोरी के कारण होने वाले नुकसान का बेसिक कवर मिलता है। हालांकि, यह पॉलिसी वैकल्पिक होती है। कॉमप्रिहेंसिव इंश्योरेंस पॉलिसी में इंजन प्रोटेक्शन, नो क्लेम बोनस प्रोटेक्शन, रिटर्न टू इनवॉयस, ज़ीरो डेप्रिसिएशन, की रिप्लेसमेंट, रोडसाइड असिस्टेंस और अन्य कवर जोड़ने से क्लेम ज़्यादा मिलते हैं।