बारिश में डेंगू, हैजा व टाइफाइड जैसी बीमारियों से बचने के लिए करें क्या उपाय?
पुणे (महाराष्ट्र) स्थित जुपिटर हॉस्पिटल के डॉ महेंद्र दडके ने बताया है कि बारिश के मौसम में सर्दी व फ्लू, डेंगू, हैजा, टाइफाइड और हेपेटाइटिस-ए जैसी बीमारियां होने का खतरा रहता है। बकौल दडके, बीमारियों से बचने के लिए आसपास स्वच्छता बनाए रखना, गर्म पानी पीना, फल-सब्जियों को 2-3 बार धोना और तेल व सोडियम का कम सेवन करना चाहिए।