मिनी ट्रक में सफर करने को मजबूर हुए गुरुग्राम के कर्मचारी, वीडियो पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

गुरुग्राम (हरियाणा) में भारी जलभराव के बीच मिनी ट्रक से ऑफिस जाते लोगों का वीडियो वायरल हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करने वाले ने लिखा है, "जब उबर और ओला न चलें तब, पोर्टर चलता है।" एक यूज़र ने कमेंट किया, "कॉर्पोरेट मज़दूर" जबकि दूसरे ने लिखा, "गुरुग्राम में हमें जो कुछ झेलना पड़ रहा है, वह दुखद है।"

Load More