बारिश में सड़क पर डांस करते शख्स का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ज़बरदस्त नाचे अंकल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक शख्स बारिश में भीगते हुए बीच सड़क पर डांस करते दिख रहा है। शख्स 'आगे है बरसात, पीछे है तूफान' गाने पर डांस कर रहा है और आसपास खड़े लोग उसका वीडियो बना रहे हैं। वीडियो पर एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा, "अंकल ने ज़बरदस्त डांस किया है।"