बारिश से मुंबई का अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बना तालाब, बहता दिखा 'झरना'

मुंबई में रविवार को बारिश के बाद जलभराव होने से वर्ली अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन तालाब बन गया और सीढ़ियों व छत से 'झरना' बहने लगा। इसके कई वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं जिनमें यात्री मेट्रो स्टेशन पर भरे पानी में चलते दिखाई दे रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, इस स्टेशन का उद्घाटन 9 मई को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया था।

Load More