ब्रेस्ट कैंसर को रोकेगी अमेरिकी कंपनी की नई वैक्सीन, पहला ट्रायल हुआ सफल
अमेरिकी कंपनी एनिक्सा बायोसाइंस ने दावा किया है कि उसकी नई वैक्सीन ब्रेस्ट कैंसर खत्म करेगी और इसका पहला क्लिनिकल ट्रायल सफल रहा है। कंपनी के सीईओ अमित कुमार के मुताबिक, यह वैक्सीन इम्यून सिस्टम को सक्रिय करती है और ब्रेस्ट कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करती है। वैक्सीन हर दो हफ्ते के अंतराल पर तीन डोज़ में दी जाएगी।