ब्रेस्ट कैंसर कोशिकाओं को नष्ट कर सकता है मधुमक्खी का ज़हर: स्टडी
ऑस्ट्रेलिया के हैरी पर्किन्स इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, मधुमक्खियों का ज़हर ब्रेस्ट कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट करने में बहुत प्रभावी हो सकता है। इस रिसर्च में एक प्रमुख तत्व मेलिटिन की पहचान की गई जिसने ट्रिपल-नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर और HER2 ब्रेस्ट कैंसर कोशिकाओं की झिल्ली को 60 मिनट के भीतर पूरी तरह से नष्ट कर दिया।