ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हिना खान 20 दिन बाद अस्पताल से लौटीं घर, तस्वीरें की शेयर
ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं ऐक्ट्रेस हिना खान ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं। 15-20 दिन बाद अस्पताल से घर लौटी हिना तस्वीरों में बालकनी में बैठकर कॉफी पीती नज़र आ रही हैं। उन्होंने तस्वीरों के साथ एक भावुक पोस्ट भी लिखा, "उम्मीद है कि आपको अपनी लाइफ में आने वाली परेशानियों से लड़ने की शक्ति मिले।"