ब्राह्मणों को लेकर ट्रंप के करीबी के बयान पर अमेरिकी हिंदू समूह ने दी प्रतिक्रिया
अमेरिकी हिंदुओं के समूह एएचएडी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो के बयान 'रूस से तेल खरीदकर ब्राह्मण मुनाफा कमा रहे हैं जबकि खामियाज़ा अन्य भारतीय भुगत रहे हैं' पर प्रतिक्रिया दी है। समूह ने कहा, "यह हिंदू समाज को बांटने का औपनिवेशिक कालीन हथकंडा है। हिंदूफोबिया को हथियार बनाया जा रहा है।"