ब्राह्मण भारत का मस्तक है: 'ब्राह्मण जीन्स' विवाद के बीच गीतकार मनोज मुंतशिर
गीतकार मनोज मुंतशिर ने जस्टबर्स्टआउट कंपनी की सीईओ अनुराधा तिवारी के 'ब्राह्मण जीन्स' पोस्ट के बाद जारी विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "तुम्हारे तिलमिलाने से ब्राह्मणों का गौरव घटेगा नहीं।" उन्होंने आगे कहा, "लिबरल्स के बहकावे में मत आओ...ब्राह्मण भारत वर्ष का मस्तक है, इस मस्तक पर तिलक चमकता रहे यह हर जाति और संप्रदाय का कर्तव्य है।"