बुर्ज़ खलीफा पर 'हैप्पी बर्थडे पावर स्टार पवन सिंह' लिखा वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने बताया फेक
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुबई स्थित बुर्ज खलीफा पर 'हैप्पी बर्थडे पावर स्टार पवन सिंह' लिखा हुआ नज़र आ रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने इस वीडियो को फेक बताया है। फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी यह वीडियो शेयर किया है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह का 5 जनवरी को जन्मदिन था।