ब्राज़ील के ऐक्टर थॉमी शियावो की बालकनी से गिरने से हुई मौत, दोस्तों संग पी रहे थे शराब
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्राज़ील के टीवी ऐक्टर थॉमी शियावो की अपने घर की दूसरी मंज़िल की बालकनी से गिरने के चलते मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ बालकनी में बैठकर शराब पी रहे थे और नशे में धुत होने के चलते गिर गए। बकौल पुलिस, शियावो की मौत शनिवार सुबह हुई थी।