ब्राज़ील के स्नेक आइलैंड पर 43 हेक्टेयर में बसा है हज़ारों ज़हरीले सांपों का 'घर'
बीबीसी की वाइल्डलाइफ मैग्ज़ीन 'डिस्कवर वाइल्ड' के मुताबिक, एल्हा दा क्विमादा ग्रैंड आइलैंड (ब्राज़ील) पर करीब 43 हेक्टेयर में कई ज़हरीली प्रजाति के 2,000-4,000 सांप रहते हैं। यहां मौजूद पिट वाइपर सांप दुनिया में और कहीं नहीं पाया जाता है। बकौल रिपोर्ट, इस जगह केवल वैज्ञानिकों और सैनिकों को जाने की अनुमति है और आम लोगों का जाना वर्जित है।