ब्रज में कब खेली जाएगी लठ्ठमार, फूलों व रंगों की होली? ये हैं प्रमुख उत्सवों की तारीखें
ब्रज (मथुरा-वृंदावन-बरसाना-गोकुल-नंदगांव) में करीब 1-माह तक होली का उत्सव मनाया जाता है। 7 मार्च को बरसाना के राधारानी मंदिर में लड्डूमार और 8 मार्च को बरसाना व 9 मार्च को नंदगांव में लठ्ठमार होली मनाई जाएगी। 10 मार्च को बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली खेली जाएगी। वहीं, 14 मार्च को पूरे ब्रज में रंगों-फूलों की होली खेली जाएगी।