बारट्रॉनिक्स इंडिया के शेयर में आई 13% की तेज़ी, क्यों मची है इसे खरीदने की लूट?
बारट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड के शेयर मंगलवार को कारोबारी सत्र के दौरान करीब 13% तक चढ़ गए। कंपनी ने नेट ज़ीरो इनिशिएटिव (रिन्यूक्रेड) के साथ एक एमओयू पर साइन किया है जिसके बाद यह तेज़ी आई है। कंपनी के शेयर 1 सितंबर को अपने 52 हफ्तों के निचले स्तर ₹11.78 पर थे और आज 10.93% चढ़कर ₹16.75 पर बंद हुए।