बारबाडोस में रनवे बंद होने के कारण त्रिनिदाद में कुछ घंटे फंसे रहे दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी
बारबाडोस में एक विमान की लैंडिंग फेल होने के कारण वहां टी20 विश्व कप-2024 का फाइनल खेलने जा रहे दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ और मैच ऑफिशियल्स कुछ घंटे त्रिनिदाद में फंसे रहे। सिविल ऐविएशन अथॉरिटी और बारबाडोस पुलिस ने निरीक्षण के लिए बारबाडोस एयरपोर्ट बंद कर दिया था। शनिवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका का सामना भारत से होगा।