बारबाडोस से भारत लौट रही भारतीय टीम से कल सुबह 11 बजे मुलाकात करेंगे पीएम मोदी
टी20 विश्व कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम 4 जुलाई को बारबाडोस से भारत लौटेगी और टीम को लेकर एक विशेष विमान सुबह-सुबह दिल्ली पहुंचेगा। एएनआई ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (गुरुवार) सुबह 11 बजे दिल्ली में भारतीय टीम से मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि तूफान बेरिल के कारण टीम के बारबाडोस से निकलने में देरी हुई है।