पश्चिम बंगाल के बीरभूम में BJP कार्यकर्ता की गोली मारकर की गई हत्या
बीरभूम (पश्चिम बंगाल) में रविवार शाम 46-वर्षीय बीजेपी बूथ कार्यकर्ता चंदन भल्ला की अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। परिजन के मुताबिक, चंदन को किसी अज्ञात शख्स का कॉल आया था जिसके बाद वह घर से निकल गए थे। बीजेपी ने 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।