बिरयानी-तरबूज खाने के बाद मुंबई में एक ही परिवार के 4 लोगों की हुई मौत, फूड पॉइज़निंग की आशंका
मुंबई में रविवार को रात के खाने के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जांच में इसे फूड पॉइज़निंग का मामला माना जा रहा है। एक मृतक ने मौत से पहले बताया था कि उन्होंने बिरयानी के बाद तरबूज खाया था जिसके बाद तबीयत बिगड़ी थी। मृतकों में दंपति और उनकी दो बेटियां हैं।