बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा का झारखंड में सड़क हादसे में घायल होने के बाद हुआ निधन
दिवंगत आदिवासी नेता बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा (45) का गुरुवार देर रात रांची (झारखंड) के रिम्स अस्पताल में निधन हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद मुंडा का इलाज चल रहा था और 'हृदय गति' रुकने से उनका देहांत हुआ। उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है।