ब्रह्मांड के विशाल मैप के एक हिस्से की तस्वीर हुई जारी
यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ईएसए) और नासा ने वाइड-ऐंगल स्पेस टेलीस्कोप यूक्लिड द्वारा ली गई ब्रह्मांड की तस्वीरों का 208-गीगापिक्सल मोज़ेक जारी किया है। इसमें 25 मार्च से 8 अप्रैल 2024 के बीच विज़िबल और इंफ्रारेड लाइट में लिए गए 260 ऑब्ज़र्वेशन शामिल हैं। यूक्लिड ने फुल मून में कवर होने वाले आकाश से 500 गुना अधिक क्षेत्र कवर किया है।