अंतरिक्ष एंजेंसियों ने ब्रम्हांड में मौजूद कई बड़ी-बड़ी वस्तुओं की खोज की है जिनमें से 'हरक्यूलिस-कोरोना बोरेलिस ग्रेट वॉल' ब्रह्मांड की सबसे बड़ी ज्ञात वस्तु है। यह इतनी बड़ी है कि प्रकाश को पूरी संरचना को पार करने में लगभग 10 अरब वर्ष लगते हैं। हरक्यूलिस-कोरोना बोरेलिस ग्रेट वॉल एक आकाशगंगा संरचना है जिसे 2013 में खोजा गया था।