ब्रह्मोस एयरोस्पेस पूर्व अग्निवीरों को अपनी भर्तियों में 15% से 50% तक देगी आरक्षण
भारत और रूस की संयुक्त वेंचर ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी कंपनी में 15% तकनीकी और 50% सुरक्षा पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित करने का फैसला किया है। कंपनी के निदेशक (मानव संसाधन और प्रशासन) अनिल मिश्रा ने कहा कि अग्निवीर मूल्यवान कौशल और कर्तव्य की मज़बूत भावना लाते हैं जिससे कंपनी के रक्षा क्षेत्र को लाभ मिलेगा।