ब्रह्मोस की मार से उबर नहीं पाया पाक, रहीम यार खान एयरपोर्ट 3 महीने बाद भी बंद
'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत के ब्रह्मोस मिसाइल हमले से तबाह हुआ पाकिस्तान का रहीम यार खान एयरबेस 3 महीने बाद भी पूरी तरह उबर नहीं पाया है। पाकिस्तान की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने रहीम यार खान एयरबेस को लेकर नया नोटम (नोटिस टू एयरमैन) जारी किया है और इसमें 22 अगस्त तक रनवे को नॉन-ऑपरेशनल घोषित किया गया है।