ब्रह्मपुत्र नदी में एकसाथ तैरता दिखा हाथियों का झुंड, मनमोहक वीडियो आया सामने
नदी में एकसाथ हाथियों के तैरते हुए झुंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। @sachin_bharali नामक एक इंस्टाग्राम यूज़र ने इस वीडियो को शेयर कर इसे असम की ब्रह्मपुत्र नदी का बताया है। सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज़्यादा बार देखा जा चुका है।