ब्रह्मपुत्र पर चीन के बांध से भारत-बांग्लादेश में बाढ़ का खतरा बढ़ेगा: अध्ययन
अध्ययन के मुताबिक, तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर बन रहे चीन के बांध और जलवायु परिवर्तन के कारण भविष्य में नदी का बहाव बढ़ सकता है जिससे भारत और बांग्लादेश के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो सकती है। बकौल स्टडी, जल परियोजनाएं बनाते समय नदी के बहाव में आने वाले बदलावों को ध्यान में रखा जाना चाहिए।