बालों में गजरा लगाने से क्या मानसिक स्वास्थ्य में हो सकता है सुधार? मनोचिकित्सक ने बताया सच
बेंगलुरु में मनोचिकित्सक डॉक्टर शारधी ने बताया है, "गजरा लगाने से मानसिक सुधार हो सकता है। इसके कुछ वैज्ञानिक आधार हैं जिन्हें संतुलित दृष्टिकोण से देखना चाहिए।" उन्होंने कहा, "खुशबू दिमाग के उस हिस्से को प्रभावित करती है...जो भावनाओं-यादों से जुड़ा है...कुछ स्टडी में चमेली जैसे फूलों की खुशबू को तनाव कम करने/मन शांत रखने/इमोशनल वेल-बीइंग से जोड़ा गया है।"