ब्लिंकिट ने गुरुग्राम में शुरू की 10 मिनट की ऐम्बुलेंस सर्विस
गुरुग्राम में ब्लिंकिट ने 10 मिनट की ऐम्बुलेंस सर्विस शुरू की है। कंपनी का लक्ष्य अगले 2 वर्षों में देश के सभी प्रमुख शहरों में इसका विस्तार करना है। ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने कहा कि हर एक ऐम्बुलेंस में एक पैरामेडिक, एक सहायक और एक प्रशिक्षित ड्राइवर है ताकि ज़रूरत के समय उच्चतम गुणवत्ता की सेवा दे सकें।।