ब्लिंकिट ने नोटिस पीरियड की अवधि शून्य से बढ़ाकर की 2 माह: रिपोर्ट
मनीकंट्रोल के मुताबिक, ज़ोमैटो के स्वामित्व वाले ब्लिंकिट ने अपने वरिष्ठ स्तर के कई कर्मचारियों के नोटिस पीरियड की अवधि शून्य से बढ़ाकर दो माह कर दी है। कंपनी ने बताया, "ज़ेप्टो और फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियां ब्लिंकिट के कर्मचारियों को अपने यहां काम करने के लिए ज़्यादा वेतन ऑफर कर रही हैं। इसे रोकने के लिए यह कदम उठाया है।"