ब्लिंकइट ने यूज़र्स को दी पासपोर्ट साइज़ फोटो ऑर्डर करने की सुविधा
क्विक कॉमर्स सर्विस प्रोवाइडर ब्लिंकइट ने अपनी ऐप में नई सर्विस जोड़ी है जिसका उपयोग कर अब यूज़र्स घर बैठे अपना पासपोर्ट साइज़ फोटो ऑर्डर कर सकते हैं जो 10 मिनट में मिलेगा। कंपनी के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने कहा, "हम नई सर्विस को शुरू करते हुए उत्साहित हैं और आपके फीडबैक की मदद से इसे परफेक्ट कर सकते हैं।"