ब्लू बीकन लगे वाहन के इस्तेमाल पर शत्रुघ्न सिन्हा पर लगा आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप
आसनसोल (पश्चिम बंगाल) के जामुड़िया विधानसभा में टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगा है। आरोप है कि सिन्हा ने टीएमसी उम्मीदवार हरेराम सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार के दौरान ब्लू बीकन लगा वाहन इस्तेमाल किया था। सिन्हा ने आरोपों को खारिज कर कहा कि बीकन पुराना है और काम नहीं कर रहा था।